छत्तीसगढ़ में हज हाउस बनने का रास्ता साफ

कांकेर| छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के नवपदस्थ चेयरमेन मिर्जा एजाज बेग से हज कमेटी के सदस्य व जिला कार्यकारिणी अल्पसंख्यक मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य हाजी वली मोहम्मद ने भेंट की। साथ ही उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा मिर्जा एजाज बेग को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किरण देव ने एक बडी और महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी है। वे उस पर खरे उतरेंगे। साथ ही आने वाले समय में जल्द ही छत्तीसगढ़ में हज हाऊस बनाने की कोशिश की जाएगी। मिर्जा एजाज बेग के चेयरमेन बनाए जाने से हज हाऊस बनने का रास्ता साफ हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *