छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार बनाया है। फूलो देवी वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वहीं जिन उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उनमें फूलो देवी नेताम का नाम भी शामिल हैं। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें दोबारा टिकट दिया है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी हाईकमान ने संभावित नामों पर मंथन किया था। उनमें PCC अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री टीएस सिंह देव शामिल था। इन चर्चाओं के बीच फूलो देवी नेताम को मौका दिया गया है। खबर में अपडेट जारी है…


