भास्कर न्यूज| जांजगीर छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन रायपुर के होटल में हुआ। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुबोध राठी और प्रदेश सचिव मनोज पांडेय ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया। रायपुर सहित 17 जिलों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता भाटापारा से बनाए गए। उपाध्यक्षों में स्टेफर्ड बर्न्स गरियाबंद, जितेंद्र तिवारी बालोद, रामकिंकर पांडेय कोरिया, अजय दुबे कोरबा और विशंभर साहू सारंगढ़ शामिल हैं। सहसचिव उमेश साहू कांकेर, ब्रह्मदत्त त्रिपाठी मुंगेली, अक्षय दुबे कोरबा, मोहम्मद फिरोज गरियाबंद, पुष्कर गोस्वामी गरियाबंद, पारख दास मानिकपुरी धमतरी और संतोष तिवारी भाटापारा बनाए गए। कोषाध्यक्ष का दायित्व विनोद पांडेय धमतरी को सौंपा गया। निर्णय लिया गया कि सभी जिलों के पदेन अध्यक्ष और सचिव कार्यकारिणी के सदस्य रहेंगे। बैठक में निजी स्कूलों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा हुई। संगठन इन मुद्दों को शासन के समक्ष रखेगा। मुख्य मांगों में आरटीई की प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने, यह राशि हर साल मार्च तक मिलने, पाठ्यपुस्तक निगम की किताबें संकुल स्तर तक पहुंचाने और डीएलएड व डीएड की ट्रेनिंग व्यवस्था फिर से शुरू करने की मांग शामिल रही।


