अमरकंटक के कल्याण सेवा आश्रम में सात दिनी श्रीमद् भागवत महापुराण कथा प्रारंभ
छत्तीसगढ़ सक्ती के महिला मंडल द्वारा धार्मिक आध्यात्मिक आयोजन
अमरकंटक। मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक के स्थानीय कल्याण सेवा आश्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के सक्ती जांजगीर चांपा महिला मंडल के द्वारा 30 मई 25 दिन है शुक्रवार से 6 जून 25 दिन शुक्रवार तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का धार्मिक आध्यात्मिक भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया उक्त धार्मिक आध्यात्मिक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के पूर्व स्थानिक कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक से नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर तक विशाल शोभा यात्रा कलश यात्रा निकली भक्त श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव के साथ नाचती गाती भजन करती हुई निकली नर्मदा मंदिर परिसर में कलश का श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का विधिवत पूजन अर्चन किया गया इस अवसर पर सैकड़ो के तादाद में जांजगीर चांपा कोरबा सक्ती से महिला पुरुष भाग लेने हेतु आए हुए हैं। उल्लेखनीय है कि श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के कलश यात्रा एवं शोभायात्रा में सक्ती जांजगीर चांपा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद कमलेश जांगड़े अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा राठौर साथ-साथ चलते रहे। गौरतलब है कि श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा भागवत किरीट व्यास पीठ से पंडित राजेंद्र शर्मा शास्त्री के द्वारा कथा वाचन किया जाएगा कथा संध्या काल 4 से संध्याकाल 7 बजे तक किया जाना है भक्त श्रद्धालुओं से आधिकारिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है। अंतिम दिवस 6 जून शुक्रवार को हवन भंडारा आदि किया जाएगा।