छत्तीसगढ़ सिंधी काउंसिल ने नि:शुल्क गुलाल वितरण किया:रायपुर में अब तक 20 हजार पैकेट गुलाल बांटे गए, भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई ने रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में होली के मौके पर नि:शुल्क गुलाल बांटा। काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि अब तक करीब बीस हजार पैकेट गुलाल लोगों में वितरित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर विशेष अतिथि अनुज गोयल ने सभी को होली की बधाई दी और कहा कि होली खेलते समय सावधानी बरतें और हर्बल गुलाल का ही इस्तेमाल करें। पंडरी कपड़ा मार्केट के अध्यक्ष सरल मोदी ने काउंसिल की तारीफ करते हुए कहा कि गुलाल वितरण ने मार्केट में उत्साह का माहौल बना दिया। सिंधी काउंसिल के उपाध्यक्ष जितेंद्र मलघानी ने लोगों से सुरक्षित और खुशहाल होली खेलने की अपील की, जबकि युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना ने युवाओं से भाईचारे के साथ होली मनाने की बात कही। इस मौके पर ललित जैसिंघ, सरल मोदी, चंदर विधानी, जयचंद नवानी, प्रकाश अग्रवाल, हरीश वासवानी, किशोर आहूजा, धनेश मटलानी, जीतू लोहाना, सनी पंजवानी, आकाश मेघानी, विशाल केशवानी, लवीश मोटवानी, पवन लोहाना, सुनील सचदेव, सागर थारवानी, सुशील दरिरा सहित कई लोग मौजूद थे। मार्केट में गुलाल वितरण के इस कार्यक्रम ने होली के उत्सव में अलग ही रंग भर दिया और लोगों ने बड़े उत्साह के साथ इसे मनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *