छत्तीसगढ़ से चार बाइक चोरी का खुलासा:तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मामले

छत्तीसगढ़ के जशपुर से बाइक चोरी कर भाग रहे तीन शातिर चोरों को गुमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुमला एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रायडीह थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डूमर टोली के पास से दो आरोपियों को पकड़ा। इनकी पहचान ओमप्रकाश महतो और पवन महतो के रूप में हुई। दोनों पूसो थाना क्षेत्र के पहामु गांव के रहने वाले हैं। बाद में पुलिस ने इनके एक और साथी शंस महतो को भी गिरफ्तार किया। रायडीह थानेदार कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से चार बाइक बरामद की गई हैं, जिनमें सीडी डीलक्स, सुपर स्प्लेंडर, टीवीएस अपाची और डिस्कवर शामिल हैं। सभी बाइक बिना नंबर की हैं। जांच में पता चला है कि ओमप्रकाश महतो और शंस महतो पर पहले से भी चोरी और लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पड़ोसी राज्य से बाइक चोरी कर गुमला लाते थे और फिर विभिन्न स्थानों पर इन्हें बेच देते थे। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *