छत्रपति शिवाजी महाराज का 395वां जन्मोत्सव:देवास में समाजजनों ने प्रभात फेरी निकाली, विधायक पवार ने किया माल्यार्पण

देवास में श्री क्षत्रिय मराठा समाज पब्लिक ट्रस्ट ने छत्रपति शिवाजी महाराज का 395वां प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया। समाज भवन में सुबह 8 बजे शिवाजी महाराज की पूजन-आरती की गई। समाज ने महात्मा गांधी मार्ग से शिवाजी उद्यान और भोपाल चौराहा तक प्रभात फेरी निकाली। कार्यक्रम में बालक इंद्राक्ष पाचुनकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज की स्तुति प्रस्तुत की। राज परिवार की ओर से विधायक गायत्री राजे पवार ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की स्वराज्य, न्याय और समावेशिता की विचारधारा आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है। संघर्ष और नीतियों से भारतीय समाज को नई दिशा दी
समन्वयक अध्यक्ष उमेश निम्बालकर के अनुसार, शिवाजी महाराज का जीवन हर नागरिक के लिए एक मिसाल है। उन्होंने अपनी बहादुरी, संघर्ष और नीतियों से भारतीय समाज को नई दिशा दी। उनकी वीरता और नेतृत्व आज भी लोगों को सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *