छत से गिरकर 4 साल के बालक की मौत:4 बहनों का इकलौता भाई था, उनके साथ छत पर खेलते समय गिरा

अलवर लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र झांलाटाला गांव में चार बहनों के साथ छत पर खेल रहा 4 साल का बालक नीचे आ गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। जो चार बहनों का इकलौता भाई था। घटना से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि 4 वर्षीय हेमंत प्रजापत अपनी चार बहनों के साथ छत पर खेल रहा था तभी अचानक वह छत की डोली पर चढ़ गया। जिससे उसका बैलेंस नहीं बना और नीचे आकर गिरा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। बालक हेमंत प्रजापत को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। हेमंत प्रजापत चार बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों ने बताया कि चार लड़कियों के बाद बेटा हुआ था। चार साल पहले घर में खुशियां थी। अब कई गुना अधिक दुखों का पहाड़ हा टूटा। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *