छलटा मोड़ पर सीमेंट लदा ट्रक पलटा

कटकमसांडी | कटकमसांडी हजारीबाग मार्ग पर कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखनु छलटा के पास 28 दिसंबर की सुबह करीब 5:00 बजे सीमेंट लदा ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक मुकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, वह बिहार के सीवान का रहने वाला था। सीमेंट लदा ट्रक जेएच 02बीआर 7150 हजारीबाग से चतरा की ओर जा रहा था।इस क्रम में लखनु के पास तीखे मोड़ होने के कारण चालक वाहन से अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक पलट गया। दारू| दारू थानाक्षेत्र अंतर्गत पिपचो में सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गई।युवक की पहचान पिपचो निवासी स्व नंदो सिंह का 30 वर्षीय पुत्र खुबलाल सिंह उर्फ मल्लू सिंह के रूप किया गया। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार मृतक काम करके अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में एक अज्ञात वाहन उसे धक्का मार दिया। धक्का खाने के बाद वह सड़क पर गिर गया। उसी समय दूसरी अज्ञात वाहन का चक्का उसके सिर पर चढ़ गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *