भास्कर न्यूज | महासमुंद छल कर बीमा की राशि, निकालने वाले दो आरोपी को बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी टाटा एआईएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड रायपुर ने बागबाहरा पुलिस से एक दुर्घटना में हुई मौत के मामले में शिकायत की थी. जिसमें उन्होंने बताया कि दुर्घटना में अन्य चालक को आरोपी बनाकर चालान पेश कर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराया गया। विवेचना दौरान वाहन स्वामी शिवकुमार पटेल, बाइक को अपने परिचय के रेवाराम दीवान, को देना और उसी के द्वारा दुर्घटना कारित करना बताया जिसके आधार पर आरोपी रेवाराम दीवान निवासी पडकोम ने दुर्घटना कारित करना और घटनास्थल पर मृत्यु हो जाने से डर के कारण बाइक को छोडकर भागना बताया। थाना बागबाहरा में रिकार्ड अवलोकन पर शिव पटेल के द्वारा बीमा कंपनी के अन्वेषक सनत जलक्षत्री के खिलाफ प्रस्तुत शिकायत जांच किया गया था। शिकायत जांच में आवेदक शिव पटेल, रेवाराम दीवान से पूछताछ दौरान बाइक के स्वामी शिवकुमार पटेल के द्वारा 25 अप्रैल 2024 को अपने भतीजा इंदल पटेल द्वारा उसकी बाइक से खल्लारी मेला देखकर आने के दौरान एक्सीडेंट किया जाना एम्स रायपुर में इलाज कराया गया। अपने भतीजा इंदल पटेल के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने से, रेवाराम दीवान द्वारा गाडी चलाना बताना बताया, जो कि बीमा कंपनी के समक्ष सच्चाई सामने आने से अपने बचाव के लिए थाना बागबाहरा में गलत आवेदन दिया जाना, अपने आवेदन पर कार्यवाही नहीं चाहना बताया। दस्तावेजों के अवलोकन से बाइक के मालिक शिवकुमार पटेल, रेवाराम दीवान द्वारा छल करते हुये, इंदल पटेल को सड़क दुर्घटना के आरोप से बचाने के उद्देश्य से साक्ष्य छिपाना, पुलिस के समक्ष भ्रामक व असत्य जानकारी प्रस्तुत किया जाना पाया गया है, आरोपियों के खिलाफ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेजा गया।


