छाछ बनाने वाली मशीन से बना रहे थे MD ड्रग्स:खेत में पेड़ों की ओट में में चल रही थी नशा बनाने की फैक्ट्री

बाड़मेर में तस्कर देशी तरीके से एमडी ड्रग्स बना रहे थे। पुलिस को चकमा देने के पेड़ों की ओट में फैक्ट्री बनाई थी। छाछ बनाने वाली मशीन से MD ड्रग्स तैयार करते थे। पुलिस ने खेत में दबिश दी तो आरोपी MD ड्रग्स बनाने की तैयारियों में जुटे थे। पुलिस ने खेत मालिक समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। छापे के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस इनपुट के आधार पर पहुंची तो घने पेड़ के पीछे एक कमरा नजर आया। जहां ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री लगाई हुई थी। मौके से पुलिस को 3KG एमडी, केमिकल और ड्रग्स बनाने का अन्य सामान मिला है। बाड़मेर में ये MD फैक्ट्री पर पुलिस की छठी कार्रवाई है। मामला बाड़मेर के सेड़वा थाना इलाके के सिंहार गांव का रविवार दोपहर 3 बजे का है। देसी तरीके से बना रहे MD एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- सेड़वा थाना पुलिस को सिंहार गांव में एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने खेत में बने घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां पर तैयार एमडी ड्रग्स मिला। केमिकल भी बरामद किया है। पुलिस ने वहां से छाछ बनाने के लिए यूज आने वाली मशीन भी बरामद की है। आरोपी इस मशीन से देशी तरीके से एमडी तैयार कर रहे थे। एसपी ने बताया- सेड़वा पुलिस ने 2 को डिटेन किया है। वहीं फिलहाल जांच के साथ वहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बाड़मेर में मिली छठी फैक्ट्री बाड़मेर अब तक 6 ड्रग्स फैक्ट्री लगने से पहले पकड़ी है। राजस्थान में एमडी ड्रग्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:कॉर्पोरेट स्टाइल में चलाता था ड्रग्स कारोबार; खुद के पास थी सेल्स और मार्केटिंग हेड की जिम्मेदारी किताब पढ़कर बनाने वाले थे 100 करोड़ की ड्रग्स:10 लाख में खेत का सौदा किया था; 3 और इलाकों में MD फैक्ट्रियों का इनपुट 40 करोड़ की ड्रग्स बननी थी, मुंबई से लाए मशीनें-केमिकल:भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बनाई फैक्ट्री, शुरू होने के एक दिन पहले ही रेड भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी:धोरों में सुनसान इलाके में चल रहा था अवैध कारोबार, 2 तस्कर पकड़े राजस्थान के दो साइंस-टीचर्स ने फ्लैट में खोली ड्रग्स फैक्ट्री:एक सरकारी स्कूल में पोस्टेड, दूसरा RAS की कर रहा तैयारी, 2.34 करोड़ की एमडी मिली

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *