छाती में होगी चने की खरीदी आयुक्त ने निरीक्षण किया

धमतरी| आयुक्त महादेव कावरे ने छाती धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्र में लगाए गए स्टैक का अवलोकन कर धान की बोरियों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आयुक्त ने धान के भंडारण, रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने धान के परिवहन की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने आगामी 1 मार्च से समर्थन मूल्य पर प्रारंभ होने वाली चना खरीदी की तैयारियों के संबंध में भी जानकारी ली। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसके लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं जैसे- भंडारण, तौल, परिवहन एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं समुचित रूप से सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि खरीदी प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से संचालित हो सके। इस दौरान एसडीएम पीयूष तिवारी, नोडल अधिकारी बलरामपुरी गोस्वामी व अन्य अफसर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *