भास्कर न्यूज | अमृतसर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सीएम भगवंत सिंह मान खालसा कॉलेज पहुंचे। बीकॉम छात्रा हरकीरत कौर पूछा कि आप सीएम हो, कहीं भी जाने पर काफी सम्मान मिलता है। अपना काम बखूबी से निभा रहे। जब घर जाते हो तो लीडर कौन होता है? जिस पर सीएम व मंच पर बैठे लोग हंस पड़े। सीएम ने कहा कि अपने हक के लिए सवाल पूछा है। वैसे तो पंजाब का सीएम हूं। ये दुनियादारी है जी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने भी कहा था कि सारी दुनिया उनसे डरती है, उन्हें मिशेल ओबामा से डर लगता है। महिलाएं जगत जननी हैं, उनसे डरना यूनिवर्सल ट्रुथ है। लेकिन मेरी किस्मत थोड़ी अच्छी है। मेरी पत्नी डॉक्टर हैं और वह अंग्रेजी में सुनाती हैं। घर जाकर सीएम नहीं रहता हूं। ऑर्डर तो चलना नहीं है। एक बार फंक्शन में गए थे तो लोगों ने बड़ी तारीफ की। कहा सर आप बड़े जीनियस हैं। घर पहुंचा तो सुनने को मिला कि तुहाणूं अकल नहीं आ सकती। तो सोचा कि आधा घंटा पहले बड़ा जीनियस था। सुनने को मिला कि चप्पल-तौलिया देखो कहां पड़ा है। तो कहा कि रख देते हैं, जी। गृहस्थी जीवन में गाड़ी के दो पहिए हैं। दोनों को बैलेंस रहना चाहिए। सीएम ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गुरबाणी के श्लोक ‘ सो क्यों मंदा आखिए, जित जन्मे राजान ‘ का जिक्र किया। सीएम ने कहा कि महान सिख गुरुओं ने महिलाओं को बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई पर भी चिंता व्यक्त की। सीएम ने छात्राओं ने को भरोसा दिलाया कि उनके बेहतर भविष्य को लेकर सरकार हर तरह के कदम उठा रही है। आप में टैलेंट है तो हर मुकाम आपका है। फायर ब्रिगेड में महिलाओं की भर्ती के लिए शारीरिक मानदंड में बदलाव के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन किए। पिछली किसी भी सरकार ने नियमों को बदलने की जहमत नहीं उठाई, क्योंकि उन्हें लोगों और उनकी समस्याओं की परवाह नहीं थी। छात्रों को प्रेरित करने के लिए अपने शुरुआती दिनों का एक निजी किस्सा साझा किया। पहली बार मंच पर आया तो बहुत घबराया था, लेकिन उस अनुभव ने आगे बढ़ाया। भले ही वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं, लेकिन आज वह 3.5 करोड़ लोगों के अधिकारों के रक्षक हैं। लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक डॉ. जीवनजोत कौर, डॉ. जसबीर सिंह संधू, दलबीर सिंह टोग, डॉ. अजय गुप्ता, मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, खालसा कॉलेज गवर्निंग बॉडी के सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना, डीसी साक्षी साहनी, सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीआईजी सतिंदर सिंह, एसएसपी मनिंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे। श्रुति ने सीएम से मंच पर अनुरोध किया कि प्रोफेशनल लेवल पर उनकी रिकॉर्डिंग करवाई जाए। जिस पर सीएम ने भरोसा दिलाया कि उनके अंदर हुनर है तो आगे बढ़ाने के लिए सरकार साथ है। मनप्रीत कौर बीकॉम छात्रा ने शिक्षा के क्षेत्र में क्या-क्या करेंगे ताकि इसका दायरा बढ़ सके। सीएम ने कहा शिक्षा का दायरा आज बढ़ गया है। 36 प्रिंसिपल को सिंगापुर भेजकर आया है। इसके अलावा 250 हेडमास्टर को विदेशों में ट्रेनिंग के लिए भेजा है। नमप्रीत कौर बीकॉम छात्रा ने पूछा कि पंजाब में कैंपेन फ्यूचर टाइकून व अन्य कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। पंजाब में बिजनेसमैन ही नहीं बिजनेस वीमेन के नाम से भी जाना जाए। बिजनेस ब्लॉस्टर प्लान तैयार किया। जिसमें सरकार पैसे दे रही। छात्र आईडियाज बनाएं उस पर काम करें। 11 करोड़ रुपए बिजनेस ब्लॉस्टर के लिए खर्च चुके हैं। जर्मनी की तर्ज पर अमृतसर- मोहाली में मेकर स्पेस के नाम से स्किल डवलपमेंट ब्रेन स्टॉर्मिंग सेंटर बना रहे। हर बंदे को नौकरी सरकार नहीं दे सकती लेकिन आप खुद अपना काम जरूर कर सकते हो। हरमन कौर बीबीए की छात्रा पहली बार सीएम बने तो अब तक का राजनीतिक सफर कैसा रहा क्या नया सीखने को मिला। सीएम ने कहा कि राजनीति सच्चे दिल से करना हो तो सेवा है। बाकी पैसे वालों-गुंडों का खेल बन चुका है। आम लोग इसमें आना नहीं चाहते हैं। राजनीति में खराब बंदे इसलिए हैं कि ऐसे ही लोग आते हैं। अच्छे लोग कम जाते हैं। कैबिनेट मंत्री धालीवाल अमेरिका से सिटीजनशिप छोड़कर आए। राजनीति में बिल्कुल आइए। बीकॉम की छात्रा पूजा ने सीएम से दफ्तर में कामकाज करने व खुद को स्थापित कैसे करें इस बारे सवाल पूछा। जिस पर सीएम ने उदाहरण देते हुए समझाया कि आप इस तरह से मेहनत करो कि दफ्तर छोड़कर जाने के बाद आपको बुलाने के लिए मजबूर हो जाएं। जब आप नहीं जाओ तो लगे कि दफ्तर में कुछ कमी है। जहां भी जाओ अपनी इपॉर्टेंस बनाओ। छात्राओं के सवालों का जवाब देते सीएम भगवंत सिंह मान। मनप्रीत कौर। नमप्रीत कौर। .अमनजोत कौर बीएससी कंप्यूटर साइंस ने आने वाले समय में कंप्यूटर कोर्स के बारे पूछा। इस फील्ड में कोर्स करने के बाद यहीं जॉब मिल जाए। सीएम ने कहा कि टेक्नॉलॉजी तेजी से बढ़ रही है। एआई से विभागों को अटैच कर रहे हैं। स्कूल बन रहे हैं तो कंप्यूटर और टीचर दोनों ही चाहिए। जमाना ही कंप्यूटर का है। आज जमाना स्किल का है। मेहनत से पढ़ाई करो कुर्सी आपकी है। . सुखबीर कौर बीकॉम ने पूछा कि नौकरी के लिए बाहर न जाना पड़े। इसके लिए क्या किया जा रहा है। सीए बनना चाहती हैं। क्या स्कोप है। सीएम ने कहा कि छात्रों की स्टडी के लिए सभी जिलों में लाइब्रेरी बना रहे हैं। कंपीटीशन की इसमें किताबें हैं। कई बच्चों को स्कूल के बाद घरों में पढ़ने का माहौल नहीं मिलता। इस लाइब्रेरी का बच्चे फायदा उठा रहे हैं। 51665 नौकरियां अभी तक दे चुके हैं। कंपनियां आ रही हैं, सीए के लिए जॉब के बहुत अवसर हैं। सीएम भगवंत सिंह मान ने इंटरनेशनल वुमन डे के मौके पर खालसा कॉलेज की 3 छात्राओं को सम्मानित किया। हैंडबॉल प्लेयर किरनजीत कौर ने 23 सितंबर 2024 से 29 सितंबर 2024 तक कजाकिस्तान में आयोजित 7वीं एशियाई महिला क्लब लीग चैंपियनशिप में भी भाग लिया और तीसरा स्थान हासिल किया था। जिसे 1 लाख रुपए का इनाम मिला। वहीं रिंपल कौर ने कौर बीएस सोशल साइंस 26 दिसंबर 2024 से 30 दिसंबर 2024 तक ओडीशा में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेलों में भाग लेकर विजेता रही थीं। वहीं बेस्ट सूफी गाने के लिए श्रुति सहोता को सम्मानित किया। हरकीरत कौर।


