लुधियाना। आर्य कॉलेज गर्ल्स सेक्शन में के रेड रिबन क्लब द्वारा रक्तदान जागरूकता विषय पर एक रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति प्रेरित करना और युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सुरक्षित और नियमित रक्तदान के महत्व को रचनात्मक और प्रभावशाली वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में वैष्णवी ने पहला पुरस्कार, खुशी शर्मा ने दूसरा स्थान और प्राची ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नेहा वैद्य को उनके विशेष प्रयास और रचनात्मकता के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। एसीएमसी के सचिव डॉ. एसएम शर्मा ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्या डॉ. सूक्ष्म आहलूवालिया ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है। क्लब प्रभारी डॉ. ममता कोहली ने विद्यार्थियों के नवीन दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।


