छात्राओं को संविधान के आदर्शों व सिद्धांतों के संबंध में किया जागरुक

भास्कर न्यूज | महासमुंद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में शनिवार को भारतीय संविधान के 75वीं वर्षगांठ अन्तर्गत संविधान के आदर्शों और सिद्धांतों के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को संविधान निर्माण व लागू करने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर संस्था के व्याख्याता श्रवण कुमार सिन्हा ने बताया कि भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। संविधान हमारे देश की आत्मा है। व्याख्याता संतराम साहू ने बताया कि भारतीय संविधान विभिन्न देशों के संविधान से कुछ न कुछ सिद्धांतों को लेकर बनाया गया है इसमें आयरलैंड से नीति निर्देशक तत्व, कनाडा से संघीय व्यवस्था, ऑस्ट्रेलिया से समवर्ती सूची, अमेरिका से मूल अधिकार, फ्रांस से गणतंत्रात्मक, ब्रिटेन से संसदीय शासन, दक्षिण अफ्रीका से संविधान संशोधन लिया गया है। इस मौके पर परस राम सिन्हा, चित्रसेन साहू, निधि अग्रवाल, मनीषा तिर्की, ओमप्रकाश जायसवाल, रेणुका चंद्राकर, भानेंद्र सिंह बिसेन, मनीषा राजपूत, केशव कन्नौजे, दुलारी, अजय यादव सहित छात्राएं मौजूद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *