छात्राओं ने ए-सर्टिफिकेट परीक्षा में लिया हिस्सा

कोरबा | साडा गर्ल्स स्कूल की एनएसएस इकाई से जुड़ी 23 छात्राओं ने ए-सर्टिफिकेट परीक्षा में हिस्सा लिया। इस दौरान लिखित और मौखिक परीक्षाएं हुई। बाह्य परीक्षक मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज की सहायक प्राध्यापक वर्षा सिंह तंवर रहीं। उनके स्कूल पहुंचने पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सविता पाठक ने बैच लगाकर स्वागत किया। परीक्षा के दौरान स्वयंसेविकाओं के अनुशासन व आत्मविश्वास को सराहा। स्वयंसेविकाओं ने बताया कि लिखित परीक्षा में एनएसएस के उद्देश्य, गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जबकि मौखिक परीक्षा में छात्राओं की समझ और व्यवहारिक ज्ञान का आंकलन किया गया। स्कूल के प्राचार्य रणधीर सिंह ने कहा कि एनएसएस केवल प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच है। इस मौके पर अखबार वितरक संघ के प्रदेशाध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय नेताम, राय सिंह, तपेश्वर राठौर, रामा, अनिल गिरी, कार्यक्रम सह प्रभारी रेणुका लदेर, शिक्षिका सविता राठौर व विनय साहू समेत अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *