पेण्ड्रा |पीएम श्री सेजेस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जालान थे। इस अवसर पर पार्षद एवं पूर्व अध्यक्ष अरुणा गणेश जायसवाल, पूर्व पार्षद राकेश चतुर्वेदी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष मनीष श्रीवास, मदन सोनी, प्राचार्य बैजयंती इक्का, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने बेटियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण की सलाह दी। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्राचार्य बैजयंती इक्का ने अतिथियों, शिक्षकों और छात्राओं को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम प्रेरक और सफल रहा।


