ब्यावर जिले के बिजयनगर में सर्व समाज संघर्ष समिति की ओर से आज बंद का आह्वान किया गया है। सर्व समाज के लोग चार बत्ती चौराहा पर एकत्रित होकर बाजारों में घूम कर विरोध किया जा रहा हैं। सर्व समाज के द्वारा नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की जा रही है। बंद को देखते हुए ब्यावर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है। बिजयनगर में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है। दरअसल, सर्व समाज की ओर से नाबालिग बालिकाओं को प्रेम जाल में फंसा कर ब्लैकमेल करने के मामले को लेकर गुरुवार रात तारों का खेड़ा में एक बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में सर्व समाज संघर्ष समिति का गठन कर शुक्रवार को बिजयनगर बंद का निर्णय लिया गया। इसी के तहत शुक्रवार सुबह 8 बजे विवेकानंद चौक पर सर्व समाज के सेकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। रैली निकाल कर बंद करने की भी समझाइश की जा रही है। फोटो-वीडियो अनिल जांगिड़ ब्यावर रेप-ब्लैकमेल कांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… स्कूल गर्ल्स से रोजा रखवाते-कलमा पढ़वाते रेपिस्ट:अश्लील वीडियो से धर्मांतरण के लिए ब्लैकमेल कर रहा था गिरोह; कोई आरोपी मजदूर, कोई वेल्डिंग करने वाला भास्कर टीम दरिंदगी का शिकार हुई लड़कियों के परिजनों से मिली। एक बच्ची के ताऊ ने बताया- बच्ची की आपसे बात नहीं हो सकती है। वो बहुत ज्यादा डरी हुई है। फिलहाल उसे मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाने के लिए नसीराबाद कोर्ट ले जा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) स्कूली लड़कियों से रेप के आरोपियों को वकीलों ने पीटा:बचाने के लिए पुलिस परिसर से बाहर ले गई; हैवानियत करने वाले 4 दिन के रिमांड पर स्कूली छात्राओं से रेप और ब्लैकमेल करने के 6 आरोपियों को पेशी के दौरान कोर्ट में वकीलों ने पीटा। पुलिस बड़ी मुश्किल से आरोपियों को बचाकर ले गई। इससे पहले कोर्ट ने आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया। एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया। (पढ़ें पूरी खबर) जहां नाबालिगों के साथ हैवानियत हुई,वहां अतिक्रमण ढहाया:कैफे को नगरपालिका ने सीज किया; 1 दिन पहले आरोपियों को मौके पर ले गई थी पुलिस ब्यावर जिले के बिजयनगर में नाबालिग लड़कियों से जिस कैफे में समुदाय विशेष के आरोपियों ने हैवानियत की। उस कैफे के बाहर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को नगर पालिका ने ढहा दिया। इसके साथ ही अवैध व्यवसायिक उपयोग करने पर कैफे को सीज कर दिया। (पढ़े पूरी खबर)


