छात्राओं से सरेराह छेड़खानी, स्कूटी सवार के खिलाफ थाने में प्राथमिकी

रांची में स्कूली छात्राओं से सरेराह मनचले छेड़खानी कर रहे है। छात्राओं से छेड़खानी का एक वीडियो सामने आने के बाद रांची पुलिस ने उक्त स्कूटी सवार युवक के विरुद्ध कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वीडियो में एक स्कूटी सवार मनचला स्कूल जाती चार छात्राओं के साथ छेड़खानी करता नजर आ रहा है। स्कूटी पर अपना मुंह ढक कर वह छात्राओं को छू रहा है। इस घटना से स्कूल जाने वाली छात्राएं काफी भयभीत है। ये स्कूली छात्राएं अपर बाजार स्थित कन्या पाठशाला की है। स्कूल की इंचार्ज का कहना है कि छेड़खानी की घटना की वजह से कई छात्राओं ने स्कूल आना छोड़ दिया है। मनचले ऐसा सुबह में स्कूल आने के दौरान ऐसा छेड़खानी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सीसीटीवी में आने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुबह में रहता है सन्नाटा, इसलिए करते हैं छेड़खानी स्कूल की छात्राओं ने बताया कि सुबह 7 बजे वे स्कूल आती हैं। सुबह में स्कूल आने वाली सड़क पर सन्नाटा रहता है, जिसका फायदा मनचले उठा रहे हैं। डर से सुबह सात बजे कुछ छात्राएं ग्रुप में आ रही हैं। ताकि उनके साथ छेड़खानी नहीं हो। इसके बाद भी मनचलों ने यह कहा है कि वे रोज आएंगे और उनके साथ छेड़छाड़ करेंगे। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *