छात्रों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी

सूरजपुर | चौकी सलका-उमेश्वरपुर पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। बुधवार को चौकी प्रभारी संजय यादव ने शासकीय उमावि उमेश्वरपुर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी ने बताया कि नए आपराधिक कानूनों का मुख्य उद्देश्य दंड के बजाय न्याय को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा इन कानूनों से न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, त्वरित और पीड़ित-केंद्रित बनेगी। साथ ही ई-एफआईआर की सुविधा, डिजिटल साक्ष्यों की स्वीकार्यता और महिलाओं व कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए सख्त प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कानूनों की जानकारी रखने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील भी की। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य चंद्रपाल लकड़ा, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिस स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *