भास्कर न्यूज | तिल्दा नेवरा अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र बैकुंठ के तत्वाधान में 33 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन स्टाफ क्लब में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टेक्निकल हेड राजीव सिंघल एवं सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण केंद्र 1992 से संचालित हो रहा है, जिसमें लगभग 2083 लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस सत्र में 66 छात्र अध्ययनरत हैं। प्रशिक्षण केंद्र से 33 बैच के 56 छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं, उन्हें सभी अतिथियों ने आज अंक सूची व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। छात्रों अपने आने वाले भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए। समारोह में टेक्निकल हेड राजीव राजीव सिंघल, सिक्योरिटी हेड अभिषेक तेवातिया, एचआर विभाग से “एचआर विभाग की मिमांसा बरेठ,एबीपीएस स्कूल की प्राचार्य संगीता क्रिस्टोफ़र, सीजी बोर्ड के प्राचार्य अवधेश पाण्डेय, ग्राम पंचायत कुंदरु सरपंच यशवंत वर्मा,टंडवा सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा,बहेसर सरपंच प्रतिनिधि सेवक दास बर्मन मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अपने उद्धबोधन में छात्रों को स्किल को और आगे तक ले जाने के बारे में जानकारी दी गई।


