लिटिल ब्लॉसम्स स्कूल में होली का त्योहार मनाया गया। इस कार्यक्रम में 2 से 5 साल तक के नन्हे बच्चों ने सफेद कपड़े पहनकर बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह आयोजन सिर्फ मौज-मस्ती तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके जरिए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया गया। बच्चों ने जमीन और कागज़ पर रंगों से अपनी कल्पना उकेरी। इसके साथ साबुन के झाग और बुलबुलों के साथ खेलकर नई चीज़ें सीखीं। उन्होंने अपनी टोपियों को खुद सजाया और रेत से अलग-अलग आकृतियां बनाकर फाइन मोटर स्किल्स को निखारा। इस उत्सव की खास बात यह रही कि इसमें अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वृंदावन की होली की परंपरा को अपनाते हुए बच्चों ने फूलों से होली खेली, जिससे उन्हें भारतीय संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा का संदेश मिला। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल प्रबंधन की सदस्य काशिका मुर्रिया की देखरेख में हुआ। इस मौके प्रिंसिपल निधि चोपड़ा ने बताया कि शिक्षा नीति के अनुसार, छोटे बच्चों को खेल-खेल में सिखाना सबसे ज्यादा असरदार होता है। कार्यक्रम के दौरान निहारिका के मधुर संगीत ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। इस मौके पर चेयरपर्सन वंदना और डायरेक्टर रुहानी कोहली सहित लोग मौजूद रहे।


