बैकुंठपुर | गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कोरिया जिले में आयोजित सद्भावना दौड़ केवल एक खेल आयोजन नहीं रही, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सहभागिता और नागरिक जिम्मेदारियों का जीवंत प्रतीक बनकर उभरी। इस आयोजन ने प्रशासन, आम नागरिकों और युवाओं को एक मंच पर लाकर यह संदेश दिया कि लोकतंत्र केवल संविधान तक सीमित नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही मजबूत होता है। 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रगीत का वाचन किया। सुबह 8 बजे कुमार चौक से प्रारंभ होकर मिनी स्टेडियम, बैकुंठपुर तक पहुंची इस दौड़ में जिले के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


