छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शन लगाकर मॉडल दिखाया

तेलो | चंद्रपुरा प्रखंड के इंडियन पब्लिक स्कूल जुनौरी परिसर में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक सोच रचनात्मकता व नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ चंद्रपुरा प्रखंड पूर्व प्रमुख अनिल कुमार महतो, मुंशी महतो, बिनोद कुमार सिन्हा, घनश्याम महतो, भगीरथ प्रसाद महतो, राजदेव प्रसाद, लीलावती देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों द्वारा 92 स्टॉल लगाकर अपना अपना मॉडल का प्रदर्शन किया। कक्षा दो से नौंवी कक्षा तक के छात्र-छात्राओं द्वारा स्व निर्मित प्रदर्शनी को प्रस्तुत कर वाह वही बटोरी। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने ह्यूमन हार्ट, क्वेक आलार्म, नुकिलियर पावर, थर्मल पावर प्लांट, डेथ एंड नाइट वर्किंग मॉडल, न्यूटन क्रेडल, हाइड्रो पावर स्टेशन, ह्यूमन किड़नी, बाईफाई तकनीक, स्वचालित प्रणालियों, जल संरक्षण, भूकंप ,वर्षा जल संचयन, चंद्रयान-3, प्रदूषण नियंत्रण,लाई फाई, वाई फाई, सोलर युक्त मोटर गाड़ी आदि प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *