छात्रों ने 100 मीटर दौड़, गोला फेंक में अपना कौशल दिखाया

सिटी रिपोर्टर | भिलाई डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय कॉलेज जामुल में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, रस्साकशी, क्रिकेट, अन्य इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. आरएस सिंह ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रभारी डॉ. रमेश मेश्राम ने खिलाड़ियों को कहा कि खेल दिवस प्रतियोगिताओं का नहीं, बल्कि ऊर्जा, अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का उत्सव है। खेल हमें यह सिखाते हैं कि जीत से अधिक महत्वपूर्ण है प्रयास, और हार से अधिक महत्वपूर्ण है सीख।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *