छात्र का अपहरण करने वाले 6 आरोपी पकड़े:फतेहगढ़ साहिब में दो नाबालिग शामिल, स्कूल की गेट से किया अगवा, कार और बाइक बरामद

फतेहगढ़ साहिब जिले के बलाड़ी कलां गांव में आठवीं कक्षा के एक छात्र के अपहरण का मामला सुलझ गया है। जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत छात्र को बरामद कर लिया है। छात्र को घायल अवस्था में पाया गया था। डीएसपी बस्सी पठाणा राज कुमार ने बताया कि पुलिस को बीते दिन दोपहर में सूचना मिली थी। जहां गांव भैरोपुर का रहने वाला छात्र बलाड़ी कलां स्थित सरकारी स्कूल में परीक्षा देने आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही वह स्कूल के गेट से बाहर निकला, कार और मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवक उसे जबरन अगवा कर ले गए। सूचना मिलते ही थाना बदाली आला सिंह की पुलिस टीम ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अपहरण के 6 आरोपी पकड़े पुलिस ने दुफेड़ा के पास से अपहृत छात्र को घायल अवस्था में बरामद किया। इसके बाद सभी 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए छह आरोपियों में से दो नाबालिग हैं।डीएसपी राज कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपियों के पास से वाहन बरामद इन वाहनों का इस्तेमाल अपहरण की वारदात को अंजाम देने में किया गया था। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और अपहरण के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहिल सिंह, जस्सा सिंह, नरिंदर सिंह, सिमरनजोत सिंह, गुरजोत सिंह और सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *