छात्र को हॉस्टल की छत से फेंका, मौत:ग्रामीणों ने हॉस्पिटल के बाहर किया प्रदर्शन, वार्डन सहित दो टीचर गिरफ्तार

हॉस्टल की छत से नीचे फेंकने से घायल हुए 7वीं क्लास के छात्र की जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस पर परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता और स्कूल को सीज करने की मांग को लेकर रविवार को करौली जिला अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने वार्डन सहित दो टीचर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद परिजन मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने पर सहमत हुए। मामला करौली के कुडगांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित एक निजी आवासीय स्कूल का है। सपोटरा डीएसपी कन्हैयालाल ने बताया कि गांवड़ा मीणा निवासी मृतक बालक दिलराज मीणा (14) पुत्र राम अवतार मीणा ​​​​​​सलेमपुर गांव स्थित एक निजी आवासीय स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों का आरोप है कि 13 दिसंबर को छात्र होस्टल की छत पर नहाने के लिए जा रहा था। वार्डन ने उसे छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसके चेस्ट और पैर में चोट आई थी। तीन दिन तक स्कूल प्रशासन ने घरवालों को कोई सूचना नहीं दी। इसके बाद छात्र ने किसी का फोन लेकर घर सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने 17 दिसंबर को बच्चे गंगापुर सिटी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बच्चे की हालत में सुधार नहीं होने पर 18 दिसंबर को करौली के जिला अस्पताल लेकर आए। जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत
करौली जिला अस्पताल से बालक को 21 दिसंबर को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर कर दिया। जयपुर ले जाते समय बालक की रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद परिजन 21 दिसंबर को ही रात 11 बजे शव को लेकर वापस करौली जिला अस्पताल में पहुंचे और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जमा हो गए। रविवार सुबह नौ बजे से ग्रामीणों ने जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, आरोपी टीचर की गिरफ्तारी और आवासीय स्कूल को सीज करने की मांग करने लगे। मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमॉर्टम
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर करौली विधायक दर्शन सिंह, सपोटरा डीएसपी कन्हैयालाल और करौली की कार्यवाहक एसडीएम कौशल गर्ग ने समझाइश कर मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन पोस्टमॉर्टम पर सहमत हुए। मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। मामले को लेकर पुलिस ने वार्डन सहित दो आरोपी शिक्षकों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और आवासीय विद्यालय को सीज करने की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने नियम अनुसार उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। मृतक चार भाई और दो बहन थे। मृतक बालक का पिता मजदूरी का कार्य करता है। दो टीचर को लिया हिरासत में
सपोटरा डीएसपी कन्हैयालाल ने बताया कि मामले में दो आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया है और जांच की जा रही है। साथ ही परिजन और ग्रामीणों की मांग पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *