राजनांदगांव/उपरवाह| साहू समाज की कुलदेवी भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती महोत्सव कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 में मनाई गई। सुबह 10 बजे पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू थीं। अध्यक्षता वार्ड पार्षद मोहनी भारती ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच जंगलेसर लता साहू थीं। इस अवसर पर कक्षा 10 वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं व विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले वार्डवासियों को साथ ही सभी 30 पार प्रमुखों को श्रीफल एवं गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सामूहिक भोज हुआ।


