छात्र-छात्राओं ने पार्क में सीखा हरियाली-अनुशासन का महत्व

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के प्ले ग्रुप के नन्हे विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधि के तहत स्थानीय पार्क का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति के निकट लाना, पेड़-पौधों की व्यावहारिक जानकारी देना व शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था। पार्क पहुंचते ही बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न फिजिकल एक्टिविटीज में भाग लिया। दौड़, समूह खेल और हल्के व्यायाम जैसी गतिविधियों से बच्चे ऊर्जा से भर उठे। खुले वातावरण में खेलते हुए उन्होंने अनुशासन, सहभागिता और टीमवर्क का अभ्यास भी किया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों की पहचान कराई और उनके महत्व के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि पेड़ हमें शुद्ध वायु देते हैं, पर्यावरण संतुलित रखते हैं और धरती को हराभरा बनाए रखते हैं। नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रकृति के प्रति गहरी रुचि दिखाई। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *