कोटा के उद्योग नगर क्षेत्र के दिल्ली–मुंबई रेलवे ट्रैक के पास एक नाबालिग छात्र ने ट्रेन के आगे खुद कर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान प्रेम नगर सेकंड निवासी गौरव मेघवाल (16) के रूप में हुई है, जो 11वीं कक्षा का छात्र था। रेलवे ट्रैक पर छात्र के पीछे-पीछे उसके परिजन भी पहुंचे तब तक छात्र कर चुका था सुसाइड,सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबीएस हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम कक्ष में भिजवाया गया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया। उद्योग नगर थाने के एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। सुसाइड के कारण का पता नहीं चला जांच की जा रही है। परिजन भी घटना के बाद मौके पर मौजूद थे। फिलहाल पुलिस परिजनों से बातचीत कर मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।


