रेगिस्तानी बाड़मेर में सर्दी का कहर लगातार जारी है। लेकिन तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। चढ़ा तापमान 1 डिग्री गिरकर 9.4 डिग्री पहुंच गया है। वहीं सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रहा। तेज धूप खिलने के कोहरा भी साफ हुआ वहीं सर्दी से भी राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 25.4 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने नए साल से शीतलहर चलने के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। बीते एक पखवाड़े से सर्दी का कहर लगातार जारी है। दिन और रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इस सीजन का सबसे सर्द रात 28-29 दिंसबर की रही है। इस रात तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतमत तापमान सबसे कम 24 दिसंबर को रहा है। इस तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया है। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मंगलवार को सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया रहा। सूरज निकलने के साथ कोहरा साफ होता गया। तेज धूप खिलने के बाद लोगों ने सर्दी से राहत रही। गली, मोहल्लों में लोग अलावा करते भी नजर आए। सर्दी की वजह से लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव हुआ है। साथ मार्केट भी 10 बजे के बाद खुल रही है। साथ रात को मार्केट 8 बजे तक बंद हो रही है। चाय की धड़ी, दूध की दुकान, गर्म खाने चीजों की दुकानों पर रेलमपेल नजर आई। मौसम विभाग ने आगामी एक वीक में तापमान गिरने के साथ शीतलहर चलने की संभावना है। सर्दी के तेवर तेज होंगे। सर्दी से किसानों के लिए राहत भरी खबर है। फसलों को फायदा होगा। बीते दिनों का तापमान


