छिंदवाड़ा चर्च में मारपीट का VIDEO:प्रार्थना के दौरान टोका तो भिड़े दो पक्ष; महिला अध्यक्ष बोलीं- मुझे सदस्य नहीं माना, गालियां दीं

छिंदवाड़ा के ईएलसी चर्च परिसर में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। कहासुनी से शुरू हुआ यह झगड़ा देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात इस विवाद का वीडियो भी सामने आया। कोतवाली टीआई आशीष कुमार के मुताबिक, ईएलसी चर्च कंपाउंड निवासी 45 वर्षीय लवीना केरकटा ने शिकायत दर्ज कराई है। वे समाजसेवा से जुड़ी हैं और ईसाई महासंघ की मध्यप्रदेश महिला प्रदेश अध्यक्ष हैं। रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे वे पति जॉय केरकटा और सास संध्या के साथ प्रार्थना के लिए चर्च पहुंची थीं। आरोप है कि वहां मौजूद हिमानी सिंह ने उन्हें चर्च आने पर आपत्ति जताई और सदस्य नहीं होने की बात कहकर अपशब्द कहे। पादरी ने किया बीच-बचाव लवीना का आरोप है कि इसी दौरान हिमानी सिंह और रंजीत लुकस ने उनके साथ मारपीट की। मामले में पादरी शांतवनलाल ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। हिमानी बोलीं- सिर्फ सदस्यों की बैठक चल रही थी दूसरी ओर, हिमानी सिंह ने पुलिस को बताया कि चर्च में पंचायत सदस्यों की बैठक चल रही थी। पादरी शांतवन लाल ने केवल सदस्यों को ही रुकने के लिए कहा था। इसी दौरान लवीना वहां पहुंचीं और कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। हिमानी का आरोप है कि लवीना और उनके पति जॉय केरकटा ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज की FIR पुलिस ने लवीना की शिकायत पर हिमानी सिंह और रंजीत लुकस के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(1), 115(2), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, हिमानी सिंह की शिकायत पर जॉय केरकटा और लवीना केरकटा के खिलाफ भी उन्हीं धाराओं में काउंटर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *