छिंदवाड़ा में अनियंत्रित कार 30 फीट नीचे गिरी:एक की मौत, तीन घायल; पहले भी हो चुके हैं लहगड़ुआ टर्निंग पर हादसे

छिंदवाड़ा के तामिया थाना क्षेत्र में लहगड़ुआ टर्निंग पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को परासिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ग्राम पंचायत लहगड़ुआ के पास स्थित तीव्र मोड़ पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। एक की मौके पर मौत पुलिस के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोगों को सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लहगड़ुआ टर्निंग पर पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क पर तीव्र मोड़ होने और वाहन चालकों द्वारा तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण यहां अक्सर वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। ग्रामीणों ने यहां सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।तामिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन की रफ्तार, ब्रेक फेल या अन्य तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *