छिंदवाड़ा में एक दिन की देरी से मनी होली:सांसद साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ उड़ाया गुलाल; सुरक्षा में 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

छिंदवाड़ा जिले में ग्रहण के कारण एक दिन की देरी से बुधवार (4 मार्च) को होली का त्योहार पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। 2 मार्च को होलिका दहन के बाद 3 मार्च को ग्रहण लगने के कारण होली नहीं खेली गई थी, जिसके चलते आज सुबह से ही लोग रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक युवाओं की टोलियां रंग-गुलाल के साथ ढोल-नगाड़ों पर नाचते-गाते हुए पर्व का आनंद ले रही हैं। शहर में कई स्थानों पर सामूहिक रूप से होली मिलन समारोह आयोजित किए गए हैं। परासिया रोड स्थित पूजा लॉन में आयोजित कार्यक्रम में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ जमकर होली खेली। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और ढोल की थाप पर झूमते नजर आए। अमरवाड़ा और जुन्नारदेव सहित पूरे जिले में दिखी त्योहार की धूम होली का यह उल्लास सिर्फ छिंदवाड़ा शहर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जिले के अन्य कस्बों और क्षेत्रों में भी इसकी भारी धूम देखने को मिली। अमरवाड़ा, जुन्नारदेव और परासिया सहित कई जगहों पर सामूहिक रूप से होली का आयोजन किया गया है। इन सभी स्थानों पर लोग रंग-गुलाल के साथ त्योहार का आनंद लेते और एक-दूसरे को बधाई देते दिखाई दिए। सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 150 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन और आसपास के थानों से करीब 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस की गश्ती टीमें लगातार शहर का निरीक्षण कर रही हैं और पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *