छिंदवाड़ा में कन्हैया मित्तल की भजन संध्या शुरू हुई:कन्हैया मित्तल ने कहा 12जनवरी को यहां आना मेरा परम सौभाग्य,बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं मौजूद

छिंदवाड़ा में स्वामी विवेकानंद जयंती पर 9.30 बजे से एक शाम खाटू वाले के नाम भजन संध्या शुरू हुई।सांसद बंटी विवेक साहू जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या श्रोता भजन संध्या का आनंद उठाने पहुंचे। यह कार्यक्रम परासिया रोड स्थित सांसद कार्यालय के सामने मैदान में आयोजित किया जा रहा है ।इस दौरान भजन गायक कन्हैया मित्तल प्रस्तुति दी। सांसद बंटी विवेक साहू ने जिले वासियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। आयोजन समिति के सदस्यों के मुताबिक कार्यक्रम में महिला श्रोताओं के बैठने की उचित व्यवस्था की जा रही है। पार्किंग स्थल की व्यवस्था आसाराम गुरुकुल मैदान में की गई है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा, 56 भोग और बाबा श्याम का दरबार होगी। जानिए कहां रहेगी पार्किंग डीएसपी चौबे ने बताया कि कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम के लिए गुरुकुल आश्रम, बर्मन खेत षष्ठी माता मंदिर के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी पार्किंग मंच के पीछे रहेगी। अभी कार्यक्रम को लेकर किसी तरह का रूट डायवर्ट नहीं किया गया है आवश्यकता पड़ने पर सत्कार तिराहा और सर्किट हाउस से भारी वाहनों का डायवर्ट किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *