छिंदवाड़ा में बस एसोसिएशन का फैसला:पचमढ़ी-भूराभगत रूट पर परमिट नंबर से ही चलेंगी बसें; स्टाफ ने बदसलूकी की तो होगी कार्रवाई

छिंदवाड़ा बस एसोसिएशन ने शनिवार दोपहर बैठक कर पचमढ़ी और भूराभगत रूट पर चलने वाली बसों के संचालन को लेकर सख्ती दिखाई है। बैठक में तय किया गया कि अब बसें जारी परमिट में दर्ज गाड़ी नंबर के अनुसार ही चलेंगी और उनका समय भी निर्धारित रहेगा। किसी भी तरह की मनमानी या समय में फेरबदल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में संरक्षक अजित पटेल, सोनू सरदार सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए बैठने (बैठक व्यवस्था) और पीने के पानी का इंतजाम एसोसिएशन की ओर से किया जाएगा। साथ ही बस स्टाफ को सख्त हिदायत दी गई है कि यात्रियों के साथ शालीनता से पेश आएं। अगर किसी यात्री के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत मिली, तो संबंधित चालक और परिचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। RTO की कार्रवाई पर उठे थे सवाल गौरतलब है कि पिछले दिनों पचमढ़ी रूट पर चलने वाली बसों को लेकर आरटीओ विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए थे। शिकायतें थीं कि कई बसें बिना फिटनेस के दौड़ रही हैं और क्षमता से अधिक सवारियां भरकर जान जोखिम में डाली जा रही है। आरोप यह भी लगे थे कि आरटीओ का उड़नदस्ता इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसके बाद अब बस एसोसिएशन ने खुद संज्ञान लेते हुए व्यवस्था सुधारने का फैसला किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *