छिंदवाड़ा में बालाजी कप का फाइनल:सतपुड़ा टाइगर्स ने 6विकेट से जीता फाइनल: एसीसी ने दिया था 106रनों का टारगेट

आज बालाजी कप का फाइनल सतपुड़ा टाइगर्स ने 6विकेट से जीता।फाइनल मैच में सतपुड़ा टाइगर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया।एसीसी ने पहले बैटिंग करते हुए 17 ओवर में आल आउट होकर 106रन का लक्ष्य दिया। एसीसी के रनों के लक्ष्य को सतपुड़ा टाइगर्स ने 4विकेट खोकर हासिल कर फाइनल मैच का खिताब अपने नाम किया। सतपुड़ा टाइगर्स से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए रोहित गुप्ता ने 4छक्के और 2चौके के साथ 31गेंदों पर 47 रन और संदीप मालवी ने18गेंदों पर 2छक्के और 1चौके 25 रन बनाये। एसीसी से अबूजर खान बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए है। 20 ओवर के इस फाइनल मैच को देखने बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहे। इससे पहले टीम के गगनदीप चावला 18 रन पर आउट हुए। सतपुड़ा टाइगर्स के चैतन्य ने दो और राजेंद्र सिंह चौहान ने एक विकेट लिया। 24 टीमों ने हिस्सा लिया, विजेता को मिलेंगे 55 हजार 10 दिसम्बर से स्थानीय क्रिकेट मैदान में आयोजित टूर्नामेंट में जिले की 24 टीमों ने हिस्सा लिया। बालाजी कप के आयोजन समिति के रोहित राहुल द्विवेदी ने बताया कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए विगत वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। फाइनल विजेता टीम को ट्राफी सहित ₹55 हजार 555 और उपविजेता टीम को ₹33 हजार 333 रुपए मिलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *