छिंदवाड़ा में संजय सक्सेना के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग:अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बोले- सुरक्षा कानून नहीं तो भोपाल में होगा बड़ा आंदोलन

शिवपुरी के अधिवक्ता स्वर्गीय संजय सक्सेना की 14 फरवरी 2026 को गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। घटना उस समय हुई जब अधिवक्ता संजय सक्सेना बाइक से कोर्ट जा रहे थे और यूनिफॉर्म में ही बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी। इस घटना के विरोध में छिंदवाड़ा जिला अधिवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर छिंदवाड़ा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या से प्रदेशभर के वकीलों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यदि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू नहीं किया गया तो प्रदेश के हजारों अधिवक्ता भोपाल में अनशन और प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ये हैं प्रमुख मांगें अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर त्वरित निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। घटना के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिवक्ताओं द्वारा विरोध दर्ज कराया जा रहा है और सुरक्षा कानून लागू करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *