छिंदवाड़ा में 3 साल के मासूम को कुत्ते ने काटा:चीख सुन दादी ने डॉग को पकड़कर पीछे खींचा, चेहरे पर 4 से 5 जगह काटने के निशान

छिंदवाड़ा के नदी मोहल्ला सिंगोड़ी में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर के सामने आंगन में खेल रहा 3 वर्षीय वेदांत वरोड़े पिता निक्की पर अचानक एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। उस वक्त मोहल्ले में 3-4 बच्चे और महिलाएं आपस में बातचीत कर रही थीं। बच्चे के चेहरे पर 4 से 5 जगह काटने के निशान परिजन के मुताबिक कुत्ता अचानक वेदांत पर झपटा और उसे लपक लिया। मासूम के चीखने की आवाज सुनते ही उसकी दादी मुन्नी बाई (58) ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते को पकड़कर पीछे खींच लिया। दादी के इस प्रयास से कुत्ते ने बच्चे को छोड़ा, लेकिन तब तक वह वेदांत के चेहरे पर 4 से 5 जगह काट चुका था। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ बच्चे को तत्काल इलाज की जरूरत थी, लेकिन सिंगोड़ी में अस्पताल में कोई स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध नहीं मिला। मजबूरन परिजन बच्चे को बाइक से करीब 16 किलोमीटर दूर छिंदवाड़ा लेकर पहुंचे, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इस घटना के बाद परिजनों और मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों से सुरक्षा और ठोस इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और मासूम को ऐसी भयावह स्थिति का सामना न करना पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *