नवेगांव में एक विवाहिता ने पति से प्रताड़ित होकर एक परिचित के यहां शरण ली लेकिन परिचित ने मजबूरी का फायदा उठाकर महिला से दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर जुन्नारदेव पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को राउंडअप किया है। दरअसल पिछले दिनों में पति से विवाद के बाद महिला ने अपने जिस सामाजिक परिचित के यहां पर शरण ली। पति से विवाद के बाद महिला अक्सर सामाजिक बंधु के यहां चली जाती थी, लेकिन महिला बीते दिन जब पहुंची तो आरोपी ने उसे खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। लगातार तीन दिनों तक आरोपी महिला का शोषण करता रहा, पीड़िता ने घटना की थाने में लिखित शिकायत की। जानकारी में नवेगांव पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति आए दिन विवाद करता था, ऐसे में वो अपने सामाजिक बंधु और दूर के रिश्तेदार वृचनवाड़ी निवासी मृगना यदुवंशी के यहां चली गई, आरोपी उसे अपने साथ गन्ने में खेत में शोषण किया। पहले शादी का प्रलोभन फिर जान से मारने की धमकी छह दिसंबर को भी महिला पति से विवाद के बाद यहां आई तो आरोपी ने उसे शादी का प्रलोभन दिया और पत्नी का दर्जा देने की बात कहकर दैहिक शोषण किया और अब जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परिजनों को जानकारी देकर महिला ने थाने में शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मुगना यदुवंशी के खिलाफ धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत कारण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है जबकि आरोपी को राउंडअप कर लिया है।


