छीपाबड़ौद में स्मैक तस्कर गिरफ्तार:नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा, मौके से बाइक जब्त

बारां जिले की छीपाबड़ौद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने काजलिया रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी राजेश चौधरी और डीएसपी विकास कुमार चौधरी के निर्देशन में छीपाबड़ौद थानाधिकारी अजीत सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। नाकाबंदी के दौरान काजलिया गांव की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस को देखकर वाहन मोड़ लिया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेश कुमार (32) पुत्र जानकीलाल मीणा निवासी मानपुरा, थाना हरनावदाशाहजी जिला बारां बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद की। स्मैक की तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हरनावदाशाहजी थानाधिकारी बृजेश चौधरी को सौंपी गई है। कार्रवाई में थानाधिकारी अजीत सिंह, सुरेश, अनिल, सुभाष, कंवरपाल, राहुल और गोपाल की टीम शामिल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *