छीरपानी कॉलोनी में नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। नालियां कचरे और सूखे पत्तों से पूरी तरह जाम पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी ठहर गया है और दुर्गंध आ रही है। कई दिनों से सफाई कर्मी नहीं पहुंचे हैं। नालियों में जमा कचरे से बदबू उठ रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जाम नालियों के कारण गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। – सेवक राम धुर्वे, कवर्धा


