छुरा के चरौदा गांव में घुसे 7-8 नकाबपोश:व्यापारी परिवार को बंधक बनाया, 40 तोला सोना और 3.5 लाख ले गए डकैत

गरियाबंद जिले में छुरा के चरौदा गांव में शनिवार रात 7 से 8 नकाबपोश हथियारबंद डकैत व्यापारी सूर्यकांत अग्रवाल के घर में घुसे। इसके बाद पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इस दौरान डकैतों ने 40 तोला सोना और 3.5 लाख रुपए नकद लूटे और भाग गए। जानकारी के अनुसार डकैत घर के लोहे की ग्रिल का ताला तोड़कर अंदर घुसे और व्यापारी के माता-पिता व अन्य परिजन को एक कमरे में बंद कर दिया। सूर्यकांत अग्रवाल और उनकी मां के गले पर चाकू अड़ाकर जेवर व नकदी की मांग की। इसके बाद सभी के हाथ-पैर व मुंह प्लास्टिक टेप से बांध दिए गए। परिवार को बंद कमरे में रखा गया, ताकि वे शोर न मचा सके। डकैत जाते समय सभी मोबाइल फोन ले गए, लेकिन एक फोन गद्दे के नीचे छूट गया। इसी के जरिए व्यापारी के छोटे भाई शशिकांत अग्रवाल को सूचना दी गई, जिन्होंने तत्काल छुरा पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस लगभग 3 बजे घटनास्थल पर पहुंची और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड ने कमारपारा की ओर करीब 500 मीटर तक जांच की, जो महासमुंद रोड की दिशा में जाता है। पुलिस को आशंका है कि डकैत इसी रास्ते से फरार हुए होंगे। FIR में 15 लाख की लूट दर्ज
परिजन ने पुलिस को बताया कि डकैतों ने 40 तोला सोना और 3.5 लाख रुपए नकद ले गए हैं, लेकिन दर्ज एफआईआर में लूट का कुल आंकलन 15 लाख रुपए बताया गया है। माना जा रहा है कि एफआईआर में जेवरातों का अनुमानित मूल्य जोड़ा गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि लूट की कुल राशि कहीं अधिक हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *