छुरा-राजिम मार्ग के उन्नयन को लेकर 145 करोड़ मंजूर

भास्कर न्यूज | राजिम गरियाबंद जिले के प्रमुख मार्गों में से एक, छुरा-राजिम मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ी मंजूरी मिल गई है। राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू के सतत प्रयासों और विकासपरक दृष्टिकोण के चलते इस मार्ग के चौड़ीकरण और उन्नयन के लिए 145 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की दर्जनों गांवों का आवागमन सुगम होगा और लोगों का समय व संसाधन बचेंगे। छुरा से राजिम मार्ग बनने से बेलटुकरी, भैंसातरा, कौन्दकेरा, सेमराडीह, तरीघाट, कुंडेल, छुईहा, जमाही, जुनवानी, पक्तियाँ, मंड़ेली, लोहझर समेत कई ग्राम इस चौड़ी सड़क से जुड़ेंगे। इसके अलावा, जतमई और घटारानी जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा भी आसान हो जाएगी। विधायक रोहित साहू ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी। सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से बेहतर कनेक्टिविटी, कम समय में यात्रा, व्यापार में वृद्धि और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस मार्ग के बनने से छुरा और राजिम के बीच व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *