मालखरौदा | सभी गांवों में 5 से 6 जून और 9 से 14 जून तक विशेष शिविर लगेंगे। इन शिविरों में छूटे हुए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन सभी प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों को जिम्मेदारी दी गई है। पहले यह काम सिर्फ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सौंपा गया था। अब जनपद पंचायत के सभी कर्मचारियों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र और स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। शासन ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करने का आदेश दिया है। मालखरौदा के बीएमओ मृत्युंजय राठौर ने बताया कि पहले से ही सभी प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। अब जनपद पंचायत को भी इस कार्य में जोड़ा गया है।