छोटी खाटू में जमीनी विवाद, 14 घायल:दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 3 को हायर सेंटर किया रेफर

डीडवाना-कुचामन के खुनखुना थाना क्षेत्र के छोटी खाटू गांव में एक जमीनी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान लाठी-भाटा चलने से लगभग 14 लोग घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद, सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने वहां उनका प्राथमिक इलाज किया। तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। विवाद के दौरान एक पक्ष ने पेट्रोल बम फेंकने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को अफवाह बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस के अनुसार, मौके पर ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। खुनखुना थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *