अमृतसर | डीएवी कॅालेज हाथी गेट के स्टूडेंट्स ने रविवार को इलाके के कई घरों में जाकर पौधे बांटे। इन बच्चों ने नीम, तुलसी समेत कई तरह के 50 पौधे बांटे। इस मौके पर काली माता मंदिर परिवार के साहिल चोपड़ा ने कहा कि घर-घर तुलसी और नीम लगाने से लोगों को बीमारियों से निजात मिलेगी। इस मौके पर सविता, साक्षी, सरवंश, अनुराग मित्तल, गुरलीन कौर, लवप्रीत कौर, सिमरन समेत कई स्टूडेंट्स मौजूद थे।


