हनुमानगढ़ जंक्शन सब्जी मंडी में खड़ी बाइक सुबह के समय कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। सब्जी मंडी में मजदूरी का कार्य करने वाला एक युवक अपने भाई की उक्त बाइक लेकर आया था। उसने बाइक एक फ्रूट भण्डार के पास गली में खड़ी की थी। इस मामले में जंक्शन पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार गौरव कुमार (24) पुत्र ललनसिंह निवासी वार्ड 50, सेक्टर नम्बर 9, जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह जंक्शन सब्जी मंडी में मजदूरी करता है। वह 25 मार्च की सुबह करीब साढ़े 5 बजे अपनी बाइक उसके भाई दलीप कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है। वह बाइक पर सवार होकर अपने काम से सब्जी मंडी पहुंचा। बाइक महेश फ्रूट भण्डार के पास साइड में गली में खड़ी कर सब्जी मंडी के अंदर चला गया। पीछे से कोई व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया। जब वह सुबह करीब साढ़े 8 बजे बाहर आया तो उसे बाइक नहीं मिली। युवक ने चोरी हुई बाइक और चोरी करने वाले की तलाश और पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई कृष्णलाल को सौंपी है।


