जंगली सुअर हमले से महिलाओं सहित 6 घायल:घायल बोला- पूरे शरीर को नोच-काट रहा था, मैं बेबस था; वन-विभाग का रेस्क्यू जारी

बाड़मेर शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में बीती रात जंगली सुअर ने महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों हाथ, पैर और मुंह पर गंभीर चोट आई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने रात को रेस्क्यू शुरू कर दिया। वहीं घायलों को हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घायलों का कहना है कि बड़ी मुश्किल से जान बचाई। आने-जाने वालों को काटने लगा जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को करीब 9 बजे शास्त्री नगर मोहल्ले में एक सुअर ने उत्पात मचा दिया। आने-जाने वाले लोगों पर हमला कर काट रहा था। इससे महिलाएं सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को पर हमला कर घायल कर दिया। लोगों ने वार्ड पार्षद को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम को भी सूचना दी गई। टीम ने रात को सुअर को पकड़ने के लिए मोहल्ले में रेस्क्यू शुरू किया। टीम की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है। 4 से 5 लोगों को काटा घायल मोहन ने बताया- रेलवे स्टेशन से शास्त्री नगर मोहल्ले में गया था। तभी अचानक एक सुअर आया। मुझ पर हमला कर दिया। काटना शुरू कर दिया। सड़क पर गिर गया। बड़ी मुश्किल से सुअर से बचाव करना शुरू किया। आसपास के लोग आए और उन्होंने मुझे सुअर से छुड़वाया। लोगों ने मुझे हॉस्पिटल पहुंचाया। एक ही सुअर था। शास्त्री नगर से आया और वहीं भाग गया। मेरे बाद में और पहले चार-पांच महिलाओं सहित लोगों पर भी हमला किया। मेरी आधे शरीर में काट लिया। मेरे 30-35 टांके आए है। लोगों ने बचाया बाकी तो उसके मैं तो बेबस था। घायल महिला के परिजन दुर्गाराम का कहना है कि शास्त्री नगर मोहल्ले में सुअर ने आतंक मचा रखा था। आने-जाने वाले लोगों को काट रहा था। महिला का बीच-बचाव करके लेकर आए है। उसको भी काफी काट दिया। 5-7 महिलाओं और लोगों को काट लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *