अलवर-बहरोड़ रोड पर सुरंग के पास जंगल में लगी आग को बुझा लिया गया है। आग करीब 6 किलोमीटर दूर तक फैल गई थी। तेज हवा के कारण आग फैलती गई। आग बुझाने के बाद भी रात को वनकर्मियों ने मॉनिटरिंग की। ताकि दुबारा आग नहीं फल सके। अलवर DFO राजेंद्र हुड्डा ने बताया कि सूखी घास में आग लगी थी। जो हवा के साथ फैलती गई। लेकिन बाद में आग पर काबू पा लिया। रात को भी वनकर्मी वन क्षेत्र में रहे। ताकि दुबारा से आग नहीं लग सके। अब आग पूरी तरह बुझ चुकी है। आग लगने के कारण सामने नहीं आए। सूखी घास में कई कारणों से आग लग जाती है। गर्मी आने से पहले आग लगने लगी सरिस्का के जंगल में गर्मी के आने से पहले आग लगने लगी है। यह सरिस्का के बफर जोन से लगता हुआ जंगल है। हर बार गर्मी के दिनों में जंगल में आगजनी की बड़ी घटनाएं हो जाती है। लेकिन इस बार तो गर्मी के शुरू होने से पहले ही आग लगने लगी है। जंगल में आग बुझाने के प्रयास भी किए गए। लेकिन रात को आग लगी रही। जो दूर तक नजर आई।


